Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरकलीचाबाद मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

कलीचाबाद मार्ग पर सेतु निर्माण कार्य का डीएम ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा जौनपुर में गोमती नदी पर प्यारेपुर से अलीगंज बाजार के निकट कलीचाबाद मार्ग पर सेतु, पहॅुचमार्ग, अतिरिक्त पहॅुचमार्ग व सुरक्षात्मक कार्य के निर्माण हेतु कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया। उक्त सेतु की लम्बाई 211.88 मी., कुल लागत रू.लगभग 2993.31 लाख, पहुॅच मार्ग अतिरिक्त पहुॅच मार्ग सहित है। जिलाधिकारी सेतु निर्माण इकाई जौनपुर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए तीव्रगति से निर्धारित लक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य को सम्पादित कराया जाय तथा स्थानीय गाँवों के लोगों की जल निकासी की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस सेतु के बन जाने से लोगो को आवागमन में सुविधा होगी। इस अवसर पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जे.पी गुप्ता, सेतु निगम के कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहें।