- तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज जौनपुर के शिक्षकों ने जीता प्रथम स्थान
जौनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत जनपद स्तरीय कला समेकित शिक्षण शास्त्र प्रतियोगिता ‘समृद्धि 2025Ó का सफल आयोजन तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज,जौनपुर में हुआ। इस प्रतियोगिता में जनपद के पाँच कॉलेजों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज के डॉ.मनोज कुमार सिंह एवं वैकल्पिक कला शिक्षिका डॉ.प्रीति उपाध्याय ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान राजकीय बालिका हाई स्कूल, परियांवा की निधि सिंह एवं रंजना यादव ने हासिल किया। वहीं तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जौनपुर की आदर्श वर्मा एवं कुमारी सावित्री विश्वास ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. धर्मवीर सिंह तथा डॉ. राजन सिंह सम्मिलित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्य प्रकाश सिंह ने की। प्रतियोगिता के सुचारू संचालन हेतु नोडल अधिकारी के रूप में डॉ.गणेश कुमार नामित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


