- कृषि विज्ञान केंद्र ने राहुल महाविद्यालय के छात्रों को किया जागरूक
सिकरारा। आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अमिहित द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन परियोजनार्गत मोबिलाइ जेशन ऑफ कॉलेज स्टूडेंट के अंतर्गत राहुल स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं डॉ.लालजी सिंह रिसर्च सेंटर कलवारी, शेरवा, के छात्र एवं छात्राओं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में बीच बंध, स्लोगन, पोस्टर, वाद-विवाद का आयोजन किया गया। जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने परिजनों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं फसल अवशेष का बेहतर उपयोग कर मृदा स्वास्थ्य को बढ़ावा देने हेतु प्रेरित करेगें। धान के खेतों में कटाई के उपरांत मिलने वाले पुअला जिसमें प्रति टन 5.5 किग्रा नत्रजन 2.5 किग्रा फास्फेट 23 पोटाश 400-600 किग्रा जैविक कार्बन आदि भूमि में मिलकर मृदा उर्वरता आदि के लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान किया गया। इस प्रतियोगिता में कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में प्रमाण पत्र के माध्यम से पुरस्कृत हुई। जिसमें जया सरोज, आराध्या, अनुराग पाण्डेय, खुशनुमा, अंशिका सिंह, सजल, सोनी, कन्हैया, वर्षा यादव, प्रियांशु प्रजापति आदि ने अलग अलग क्षेत्र में प्रथम द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करते हुए कालेज का मान बढाया। प्रतियोगिता का आयोजन केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ.आर.के सिंह, प्राचार्य डॉ.अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रबंधक डॉ.आशीष सिंह एवं डॉ.धर्मेंद्र यादव, ममता, अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में हुआ।



