जौनपुर धारा, जौनपुर। मंगलवार को कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद के पदाधिकारियों ने अधिशासी अधिकारी को मांगपत्र दिया। संरक्षक विनोद कुमार सिंह ने कर्मचारीयों के समस्या से सम्बन्धित तमाम बिन्दुओं पर अधिशासी अधिकारी से वार्ता करते हुए लम्बित बकाये के भुगतान पर पुरज़ोर बल दिया। कई वर्षों से रिटायर कर्मचारी का पेन्शन का एरियर एवं एसीपी ग्रेच्युटी तथा मेडिकल का भुगतान नहीं हुआ। जिसके कारण कर्मचारियों में बहुत रोष है। सरकार ने ईस समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद को लगभग आठ करोड़ पचास लाख रुपये अवमुक्त किया है। जिससे सभी कर्मचारियों का बकाया धन्ा भुगतान किया जा सके। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मांगपत्र देकर शासनादेश के अनुसार भुगतान करने हेतु अधिशासी अधिकारी ने कर्मचारियों के बकाये का सम्पूर्ण धन भुगतान करने का आश्वासन दिया। ऊक्त अवसर पर संगठन के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
― Advertisement ―
CBSE 10वीं में मेधावियों का ऐतिहासिक प्रदर्शन, जौनपुर का बढ़ा मान
जौनपुर। CBSE 10th Result Jaunpur 2026 के तहत घोषित परीक्षा परिणाम में जनपद के मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन...
कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने ईओ को सौंपा मांगपत्र

Previous article
Next article


