Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरकमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

कमरे में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव

मुलायम सोनी

जौनपुर धारा,जौनपुर।  पूरा संभलशाह गांव में शुक्रवार शाम विवाहिता का शव उसी के कमरे में दुपट्टे के सहारे लटकता पाया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही की। गांव निवासी अंतिमा 22 पत्नी कुलदीप रजक शाम तक जब अपने कमरे से नहीं निकली तो स्वजनों ने उसे काफी आवाज दी किंतु अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इस बीच कमरे से उसके ननद के दो वर्षीय बच्चे के रोने की आवाजें लगातार आ रही थीं। बताया जाता है कि बच्चा कमरे में अंतिमा के साथ ही था। काफी समय प्रयास के बावजूद जब कमरा अंदर से नहीं खुला तो मृतका के श्वसुर अच्छेलाल किसी तरह उसकी कुंडी तोड़कर अंदर घुसे और भीतर का नजारा देख सन्न रह गए। कथित तौर पर अंतिमा का शव दुपट्टे के सहारे लटक रहा था। इसके बाद बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी शाहगंज चोब सिंह व थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह ने शव को नीचे उतरवाया। मृतका का पति कुलदीप रोजी-रोटी कमाने सूरत रहता है। घर पर मृतका के श्वसुर व एक ननद थीं। सास की पहले की मौत हो चुकी है। सूचना पाकर देर शाम मृतका के पिता देवी प्रसाद भी स्वजनों संग घटनास्थल पर पहुंच गए। बताया जाता है कि अंतिमा व कुलदीप ने दो वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। मृतका के स्वजनों को आत्महत्या की कहानी पर संदेह है।  वे पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं किंतु अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।

Share Now...