Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरकम उम्र में शादी एक संज्ञेय अपराध : विजय पाण्डेय

कम उम्र में शादी एक संज्ञेय अपराध : विजय पाण्डेय

बाल विवाह पर चलाया गया जागरुकता अभियान

जौनपुर धारा, जौनपुर। बाल-विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था जज कॉलोनी जौनपुर द्वारा बृहद जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने कहा कि बाल विवाह घातक सामाजिक कुरीतियों से बच्चों को बहुत कम उम्र में ही शादी और गर्भधारण की समस्याओं में उलझा देता है। बाल विवाह बच्चों को अच्छी सेहत, पोषण व शिक्षा इन सारे अधिकारों से वंचित कर देता है और उन्हें परिपूर्ण व सबल मनुष्यों के रूप में विकसित होने का मौका नहीं देता। ऊंची प्रसूता व शिशु मृत्यु दर और पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला कुपोषण के पीछे यह एक बड़ा कारण है। बाल विवाह बच्चों पर कुछ सामाजिक और निर्णयकारी भूमिकाएं भी थोप देता है जबकि वह अभी इन जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से पूरी तरह तैयार नहीं होते हैं। हमारी समाज में बाल विवाह की प्रथा का पूरी तरह उन्मूलन करने के लिए भारत सरकार ने 1929 के बाल विवाह रोकथाम अधिनियम के स्थान पर 2006 में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पारित किया था। विशिष्ट अतिथि प्रमोद कुमार प्रजापति प्रधान अध्यापक ने कहा था कि बाल विवाह निषेध अधिकारी, पुलिस, अध्यापकों, पंचायत सदस्यों एवं अन्य संबंधित पक्षों की जिम्मेदारियों अत्यधिक महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने कहा कि बाल विवाह की सूचना निकट के थाने में या 1098 पर दे सकते हैं। 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी 21 वर्ष से कम बालक की शादी बाल विवाह नाबालिक में आएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुधई राम यादव ने कहा कि बाल विवाह करवाना या रचाना एक संज्ञेय अपराध और गैर जमानती अपराध है। बाल विवाह को निष्प्रभावी घोषित कर दिया जाएगा। बाल विवाह जागरूकता अभियान में हजारों बालिकाएं एवं महिलाओं की सहभागिता रही। इस मौके पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर सुशीला देवी, नीलम सिंह, संजय यादव, जवाहर लाल यादव, कंचन यादव, विजमा यादव, सावित्री गिरी, नीलम, राजेंद्र प्रसाद यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे। पूर्व चेयरमैन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी मास्टर ट्रेनर बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान संजय उपाध्याय ने कहा कि बाल विवाह पर जागरुकता अभियान सतत चलता रहेगा।

Share Now...