Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकठिन परिश्रम के बिना कोई सफलता नहीं हासिल होती

कठिन परिश्रम के बिना कोई सफलता नहीं हासिल होती

  • कामयाबी के लिए शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं छात्र

जौनपुर धारा, करंजाकला। कठिन परिश्रम के बिना कोई सफलता हासिल नहीं होती हैं सफल बनने के लिए कोई शॉर्टकट रास्ता न अपनाएं विद्यार्थी। पूछे जाने पर सेंट प्रैक्टिस स्कूल की सीबीएसई इंटरमीडिएट जिला टॉपर श्रेया यादव ने 97.2ज्ञ् लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसका श्रेय अपने माता पिता गुरु जनों को दिया।

किसी भी मुकाम को हासिल करने के लिए परिश्रम जरूरी है। विद्यार्थियों को यदि कामयाब होना है तो उन्हें पठन-पाठन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। विद्यार्थियों को बिना किसी दबाव में कभी भी कोई कार्य नहीं करना चाहिए। हाई स्कूल में भी उन्होंने इसी विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया था। श्रेया यादव ने कहाकि डॉक्टर बनकर देश समाज की सेवा करूंगी। शाहगंज क्षेत्र के सींधाई गांव निवासी लालधर यादव करंजाकला ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल मुस्तफाबाद में शिक्षक हैं। पत्नी गीता यादव गृहणी हैं जो बच्चों की देखरेख के साथ उन्हें समाज के लिए उपयोगी बनने की हमेशा सीख देती हैं। छोटा भाई क्षितिज कुमार यादव सेंट पैट्रिक में कक्षा नौ का छात्र है। पिता लालधर यादव का कहना है कि उन्हें बेटी को पढ़ाई के लिए कभी कहने की जरूरत नहीं पड़ती है। हम एक शिक्षक के नाते अभिभावकों को भी सलाह देना चाहते हैं कि किसी भी कार्य के लिए अपने बच्चों पर बेवजह दबाव नहीं बनाना चाहिए। श्रेया यादव के नाना रामकुमार अवकाश प्राप्त अंग्रेजी के प्रवक्ता रहे हैं। उन्होंने कहाकि श्रेया पढ़ने में शुरू से बहुत तेज थी आज मेहनत का परिणाम मिला हैं।