Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरऑल इंडिया सिविल सर्विस में शुभम ने जीता सिल्वर मेडल

ऑल इंडिया सिविल सर्विस में शुभम ने जीता सिल्वर मेडल

  • दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 3 से 8 जनवरी तक चला ऑल इंडिया सिविल सर्विस टूनार्मेंट

जौनपुर धारा,केराकत। क्षेत्र के शुभम यादव व संग्राम ने सेमीफाइनल में रीजनल स्पॉट बोर्ड भेपाल और रीजनल स्पॉट बोर्ड मुंबई को सीधे सेटों में हराकर के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में अरुणाचल के ला तलार और पटना के अरिंताप दास गुप्ता से बहुत ही कड़े मुकाबले में तीसरे सेट में 21-19 से हार का सामना करना पड़ा। शुभम यादव ने बताया कि ऑल इंडिया सिविल सर्विस में पूरे देश भर के सारे सिविल सर्विस की टीम आती है। शुभम यादव को बेस्ट प्लेयर का अवार्ड भी दिया गया। शुभम ने बताया कि रेणुका भट्ट और शुभम दोनों ने सिल्वर मेडल जीता है। जीतने के बाद उनके डिपार्टमेंट इंडियन पोस्ट ने उनको बहुत ढेर सारी बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मेडल जीतने के बाद टीम के अश्वनी सर और केशव भैया ने बताया कि ये खिलाड़ी बहुत अच्छा खेले हैं। शुभम इस समय शाम बैडमिंटन अकादमी में अपनी प्रैक्टिस करते हैं। जीतने के बाद शुभम के ऑफिस के रुपिंदर सर और ऑफिस के सारे स्टाफ ने बधाइयां दी।