Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

जौनपुर धारा, पवांरा। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने मंगलवार की दोपहर थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, आवास, महिला हेल्प डेस्क, भेजनालय एवं थाना परिसर का निरीक्षण किया और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव एवं उचित साफ-सफाई के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने थानाध्यक्ष से थाने के विभ्िान्न मामलों के बारे में जानकारी ली और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस गश्त तेज करने का भी निर्देश दिया। न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण करने का आदेश थानाध्यक्ष को दिया। उन्होंने पुलिस व पब्लिक के बीच समन्वय बनाने की बातें कहीं। एसपी के जाने के बाद सभी पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान थानाध्यक्ष, एसआई शितलू राम, अंजनी सिंह सहित थाने के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।