― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कॉग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर कॉग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। एसआईआर की अनावश्यक, जटिल, पक्षपाती और बीएलओ की आत्मघाती प्रकिया को सुरक्षित सरल और निष्पक्ष बनाने की मांग को लेकर, जौनपुर कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संजय माली के नेतृत्व मे कांग्रेसियों ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमे प्रमुख मांग है कि देश में राज्य दर राज्य चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर किया जा रहा है। एसआईआर की पक्षपाती और संदेहप्रद व्यवस्था के प्रति आम जनमानस में वोट चोरी के माध्यम से सरकार चोरी की सरकारी व्यवस्था को लेकर निराशा और गुस्सा है। लोकतंत्र में जनता के ऊपर खासकर दलित, आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्गों को वोट के अधिकार से वंचित होने का खतरा महसूस हो रहा है एवं एसआईआर लागू होने वाले राज्यों में लगातार बीएलओ कर्मचारियों के आत्महत्या की दु:खद खबरें एवं जौनपुर निवासी विपिन यादव जो कि गोंडा मे कार्यरत थे उनकी दु:खद मृत्यु इस पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस जनों ने विपिन यादव के परिवार को न्याय दिलाने, बीएलओ की सुरक्षा एवं शोषित वंचित समाज के वोट के अधिकार की रक्षा करने वाला और सरल एसआईआर प्रक्रिया को बनाने की मांग उठाई। इस अवसर पर सुरेंद्र वीर विक्रम सिंह बाबा, डॉ.राकेश उपाध्याय, राकेश मंगला, विजय प्रजापति केपी, विजय बहादुर यादव, प्रमोद शर्मा, लाल प्रकाश पाल, अरविंद यादव, विशाल सिंह हुकुम, इंद्रमणि दुबे, रेखा सिंह, अनिल सोनकर, अजय सोनकर, राजीव निषाद, राजेश यादव, इकबाल, राजनाथ निषाद, प्रवेश निषाद अशरफ अली आदि मौजूद रहे।

Share Now...