जौनपुर धारा, जौनपुर। ‘हम हिन्दुस्तानी ट्रस्ट’ की तरफ से भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति, मिसाइल मैन, भारत रत्न, एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कार्यक्रम का आयोजन ‘फरीदुल हक मेमोरियल पी.जी.कॉलेज’,तालीमाबाद, शबरहद, शाहगंज में प्राचार्य डॉ.तबरेज आलम की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे महान वैज्ञानिक कलाम के बताए रास्ते पर चलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्शिया खातून, द्वितीय स्थान अभिषेक बरनवाल तथा तीसरे स्थान पर हिमांशु प्रजापति रहे। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अब्दुल रहमान, दूसरे स्थान पर अंशिका बरनवाल तथा तीसरे स्थान पर आराधना चौहान रही। क्विज प्रतियोगिता में पहले स्थान पर शाहीन बानो, दूसरे स्थान पर सचिन कश्यप तथा तीसरे स्थान पर अब्दुल रहमान रहे। कार्यक्रम संयोजक अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि वर्तमान समय में हमारे जीवन में कलाम की क्या प्रासंगिकता है। हम कलाम के बताए हुए रास्तों पर चलें तो भारत को विकसित होने से कोई नहीं रोक सकता। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.तबरेज आलम ने कलाम की जीवनी याद करते हुए कहा कि हम तमाम कठिनाइयों के बावज़ूद भी कैसे अपने जीवन में सफल हो सकते हैं। साथ ही बताया कि हमें जाति, धर्म, लिंग, अमीर, गरीब से ऊपर उठाकर सोचना पड़ेगा। कार्यक्रम सम्पन्न होने के पश्चात संयोजक अश्वनी कुमार यादव व प्राचार्य डॉ.तबरेज़ आलम ने प्रतियोगियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर शिक्षक गण ओम प्रकाश चौरसिया, सूर्य प्रकाश यादव, डॉ.अनामिका पाण्डेय, डॉ.शिव प्रसाद यादव, डॉ.निजामुद्दीन, रियाज अहमद, डॉ.संजय यादव, डॉ.पूजा रानी, कहकशा मैंम, डॉ.राकेश सिंह, डॉ.रविन्द्र यादव, डॉ.विनय यादव, वेद प्रकाश, परशुराम विश्वकर्मा, उस्मान अहमद, जाहिद हसन, मोहम्मद वामिक आदि शिक्षकगण तथा जय किसान आंदोलन की तरफ से अमर बहादुर, संत बहाल प्रजापति, एडवोकेट मानसिंह, प्रवेश कुमार, अमन कश्यप, सचिन, रोशन, विष्णु यादव, अब्दुल रहमान व महाविद्यालय की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती कार्यक्रम का आयोजन
Previous article


