Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनसीसी कैडेटों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक

एनसीसी कैडेटों ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को किया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष मनाए जाने के उपलक्ष्य में कमान अधिकारी कर्नल निकेत सिंह नेगी, 98 यूपी बटालियन के निर्देशानुसार ‘भेजन में मोटे अनाज का महत्व’ विषय पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेटों के द्वारा एक लघु नाटिका द्वारा लोगों को जागरूक कर सन्देश कार्यक्रम का मंचन किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए कैडेटों ने दैनिक भेजन में मिलेट्स से संबंधित उपयोगिता पर अनेक लघु नाटिका द्वारा प्रकाश डाला एवं लोगों को मोटे अनाज के प्रति जागरूक किया। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. देवेश कुमार, डॉ. अनुज शुक्ल, डॉ. दुर्गा प्रसाद तिवारी, डॉ. रविकाश मौर्य, डॉ. विद्यानिवास मिश्र के साथ अन्य शिक्षकगण तथा क्षेत्रीय जनमानस समूह भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में कैडेटों के देश भक्ति नृत्य ने जनमानस को भाव विभेर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन कैडेट ऋचा शुक्ला ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट चित्रसेन गुप्ता ने किया।