― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरएनएसयूआइ कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण पुलिस कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं पर बर्बरतापूर्ण पुलिस कार्यवाही के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

जौनपुर। बनारस में बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छात्र संगठन एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं द्वारा एसआईआर, वोट चोरी और मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ किये जा रहे। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को पुलिस बल द्वारा जबरन लाठीचार्ज और एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के खिलाफ की गयी। अमानवीय कार्यवाही के खिलाफ आक्रोशित कांग्रेसियों ने कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से निरंकुश और तानाशाह हो चुकी है, पुलिस का दुरपयोग शांति पूर्ण धरना-प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ करके अपनी दमनकारी नीतियों का प्रदर्शन कर रही है, मोदी योगी सरकार की इस फिरंगी मानसिकता के सामने कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ लोकतंत्र, संविधान और जनता के हितों की लड़ाई लडने में जरा सा भी पीछे नहीं होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार अपनी नाकामियों और असफलताओं को छुपाके लिए विपक्षी नेताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें डराने धमकाने का काम कर रही है, जौनपुर सहित प्रदेश के सभी जनपदों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घर पुलिस भेजकर उन्हें और उनके परिवार के खिलाफ जबरन कार्यवाही करने का भय दिखाकर अपने खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाना चाहती है। डॉ.प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि जनता भाजपा के दमनात्मक नीति को जान चुकी है,सरकारी संस्थाओं और पुलिस के दुरपयोग की पोल चुकी है, देश की जनता मनरेगा का नाम बदलने के खिलाफ सड़क पर उतर चुकी है, वोट चोरी और एसआईआर के माध्यम से मोदी सरकार द्वारा लोकतंत्र की डकैती के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, प्रदेश सचिव पंकज सोनकर, देवराज पांडेय, विनय तिवारी, मनरेगा कोऑर्डिनेटर डॉ.राकेश मिश्रा मंगल गुरु, लाल प्रकाश पाल, प्रवक्ता अनिल दूबे आजाद, राकेश सिंह डब्बू, देवराज पांडेय, आरिफ सलमानी, इरशाद खान राजू, अरुण शुक्ला, अनिल सोनकर, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप सोनकर, राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला अध्यक्ष सृजन सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के जि़लाध्यक्ष संजय माली, आदिल अली, चन्द्र शेखर निषाद, रमेश चंद्र पाल, अरविंद यादव, महात्मा प्रसाद शुक्ला, आदि सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...