― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनएड शीरन ने पहली बार पंजाबी में गाया गाना

एड शीरन ने पहली बार पंजाबी में गाया गाना

फैन्स तब हैरान रह गए जब सिंगर एड शीरन ने शनिवार को मुंबई में अपने कॉन्सर्ट के दौरान पहली बार पंजाबी में गाना गाया। उनके साथ सिंगर दिलजीत दोसांझ भी शामिल हुए और उन्होंने उनका गाना लवर परफॉर्म किया। इस जोड़ी को महालक्ष्मी रेस कोर्स मैदान में मौजूद सैकड़ों फैन्स से जोरदार तालियां मिलीं। बाद में दोनों ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किए। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एड के साथ गाते हुए एक शॉर्ट क्लिप शेयर की। शो के लिए दिलजीत ने लाल पगड़ी के साथ ब्लैक और गोल्डन कलर के कपड़े पहने थे। एड ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में नजर आए। उन्होंने गिटार भी बजाया। वीडियो के साथ दिलजीत ने लिखा, ‘एड शीरन पहली बार पंजाबी में गा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, भाई पहली बार पंजाबी में गा रहा है। चक देयांगे। पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए बादशाह ने लिखा, ‘भाई को एड पाजी गिटारिस्ट के तौर पर मिल गए। एड ने उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो भी पोस्ट किया। जैसे ही परफॉर्मेंस खत्म हुई दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया और फैन्स ने उनके लिए तालियां बजाकर माहौल काफी एक्साइटिंग बना दिया था।

Share Now...