- विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच को मिली नई धार
जौनपुर। ब्लाक मड़ियाहूं में एक्शन एड ने आदित्य विरला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय जमुना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने मानव उत्सर्जन तंत्र, हृदय रक्त संचार, प्रकाश संश्लेषण, जल संचयन, चन्दयान, जल सुदृढ़ीकरण, सोलर सिस्टम आदि माडल बनाकर दिखाया। जिसमें खण्ड शिक्षा अधिकारी मडियाहूं और खण्ड शिक्षा अधिकारी रामनगर की उपस्थिति में बच्चों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में लगे स्टाल पर जाकर बच्चों द्वारा तैयार किए गए माडल से सम्बंधित प्रश्नों करते रहें सभी बच्चों ने भी बेबाकी से उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कार्यक्रम आयोजित करने वाली संस्था और विद्यालय के सभी शिक्षक की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभ्यागतों का स्वागत करते हुए छात्रों द्वारा बनाए गए माडल की जमकर सराहना किया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी के हाथों से सभी बच्चों को त्र्य बुक देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में परियोजना समन्वयक बीनू सिंह ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी से बच्चों में सोचने समझने की क्षमता में वृद्धि होगी वहीं पर ब्लाक कॉर्डिनेटर बंसीलाल ने बताया कि सभी विद्यालयों में किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जिससे बच्चों में सोचने समझने की क्षमता एवं नेतृत्व विकास हो सके। कार्यक्रम में मंजीत प्रजापति, सिराज अहमद, विद्यालय के शिक्षकों ने अपने विचार को रखा कार्यक्रम में बच्चे, अभिभावक शिक्षक कुल 137 लोगों ने प्रतिभाग किया।



