― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरद्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील

द्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत हो रहे। कार्यों की एनआईसी सभागार में विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। बैठक में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के द्वितीय चरण में अनमैप्ड मतदाताओं को नोटिस तामील, सुनवाई सहित अन्य बिंदुओं पर विधानसभावार समस्त ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी तथा इस दौरान शत प्रतिशत नोटिस तामील करने और साक्ष्य मिलान हेतु सुनवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एईआरओ को प्रोत्साहित और सम्मानित किया, साथ ही खराब प्रगति वाले एईआरओ को चेतावनी देते हुए अगले 1-2 दिन में सुधार करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, समस्त ई.आर.ओ.एवं समस्त ए.ई.आर.ओ., जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, उप निदेशक कृषि, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अधिशासी अभियंता सिचाई विभाग द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Share Now...