Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeदेशएक्टर सुशांत सिंह ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

एक्टर सुशांत सिंह ने राहुल गांधी के साथ की पदयात्रा

फिल्म एक्टर सुशांत सिंह गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की. बाद में उन्होंने एक जनसभा में नेताओं के साथ मंच भी साझा किया. भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और पूजा भट्ट के बाद सुशांत सिंह दूसरी फिल्म हस्ती हैं जो इस यात्रा में शामिल हुए हैं.

पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी को सुशांत सिंह से बातचीत करते हुए देखा गया. सुशांत सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार किसी राजनीतिक रैली में भाग ले रहे हैं. उन्होंने कहा, “मैं इस यात्रा में शामिल होना चाहता था, लेकिन मैं इससे पहले किसी भी राजनीतिक दल की बैठक में शामिल नहीं हुआ था. मैंने सोचा कि ये कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम है, क्या मुझे इसमें शामिल होना चाहिए या नहीं लेकिन तब मुझे एहसास हुआ कि यह भारत की यात्रा है, जो देश को एकजुट होने की बात करती है. उन्होंने राहुल गांधी की ओर देखते हुए कहा, “घृणा फैलाई जा रही है प्रेम और सद्भाव की राह कठिन है. आपने यह रास्ता चुना है. यह मुश्किल है. एक कहावत है कि यदि आप प्यार में सब कुछ खो देते हैं तो जीत संभव है.” सुशांत ने कहा कि जीत अहम है, लेकिन अंत तक आत्मविश्वास नहीं खोना भी जीत की ओर ले जाएगा. उन्होंने कहा कि जो लोग संवैधानिक रूप से देश पर शासन करना चाहते हैं, वे किसी न किसी दिन जीत प्राप्त करेंगे. सिंह ने कहा, “हम लड़ेंगे, हम जीतेंगे.”

महाराष्ट्र में यात्रा का चौथा दिन : महाराष्ट्र में होकर गुजर रही रैली को लोगों का जमकर समर्थन मिल रहा है. तमिलानाडु के कन्याकुमारी से 7 सितंबर से शुरू हुई यात्रा का गुरुवार को 64वां दिन रहा, जबकि महाराष्ट्र में चौथा दिन. महाराष्ट्र में भारत जोड़ो यात्रा 7 नवंबर को नांदेड़ जिले के देगलूर से शुरू हुई थी. वहीं राहुल गांधी लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं. इससे पहले उन्होंने नांदेड़ में सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले पर सवाए उठाए.

Share Now...