जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक पुलिस ने दोपहर में गोमती नदी के पुराने पुल से मुखबिर की सूचना पर एक किलों तीन सौ ग्राम गांजा संग अभियुक्त को गिरफ्तार पर चालान न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह हमराहियों संग गश्त कर रहे थे कि बतौर मुखबिर सूचना मिली कि चंदवक पुराने पुल के पास एक व्यक्ति अवैध गांजा किसी को देने के फिराक में खड़ा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछने पर उसने अपना नाम चंदन गौड़ पुत्र पारस गौड़ निवासी धरसौना देईपुर थाना चोलापुर वाराणसी बताया। तलाशी में उसके पास से 1 किलो तीन सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...


