Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनउर्वशी ने बताया बाथरूम से वीडियो लीक होने का सच

उर्वशी ने बताया बाथरूम से वीडियो लीक होने का सच

बॉलीवुड से लेकर साउथ तक काम करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इन दिनों फिल्म ‘डाकू महराज’ में नजर आ रही हैं। उनकी ये फिल्म बीती 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने अपने उस प्राइवेट वीडियो पर चुप्पी तोड़ी है जो बीते साल बाथरूम से लीक हो गया था। इसके बाद काफी हंगामा देखने को मिला था। हालांकि, एक्ट्रेस का ये वीडियो उनकी फिल्म ‘घुसपैठिया’का था। उर्वशी रौतेला ने बाथरूम से प्राइवेट वीडियो लीक होने पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने मेकर्स के कहने पर ऐसा किया था। ‘बॉलीवुड बबल’ से बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘बाथरूम सीन लीक करना एक प्लानिंग थी। फिल्म का बज बनाने के लिए ऐसा किया गया था। फिल्म घुसपैठिया का वो सीन था। इसकी शूटिंग साल 2019 में कर ली गई थी, लेकिन कोविड-19 आने से वो रुक गई।