Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउपरिगामी सेतु के निर्माण कार्यस्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्यस्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र के द्वारा जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर जौनपुर नई गंज उत्तर रेलवे के सम्पार संख्या 09बी. पर रा.मा.सं.-231 के किमी.169.10पर 04लेन रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य के कार्यस्थल का औचक निरीक्षण किया गया। सेतु की लंबाई 800.762 मी.और कुल लागत रू.9222.84 लाख है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य सेतु निगम लि.सेतु निर्माण इकाई के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सेतु निर्माण कार्य पर श्रमिकों की संख्या को बढ़ाते हुए तीव्रगति से निर्धारित लक्षित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण कार्य को सम्पादित कराया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि इस ओवरब्रिज का निर्माण हो जाने से जनपद वासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस अवसर पर डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर सेतु निगम जे.पी.गुप्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।