Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरउपजिलाधिकारी से मिले पत्रक को सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

उपजिलाधिकारी से मिले पत्रक को सौंपकर लगाई न्याय की गुहार

जौनपुर धारा, केराकत। उत्तर प्रदेश सरकार की एंटी भू-माफिया कार्यवाही की प्रदेश में जिम्मेदार अधिकारियों के चलते हवा-हवाई साबित हो रही है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा एंटी भू-माफिया अभियान जिम्मेदार अधिकारियों की भू-माफिया के प्रति कार्यवाही करने की बजाय घोर उदासीनता की नीति अपनाए जाने के कारण दम तोड़ता नजर आ रही है। पीड़ित गरीब और असहाय थाना से लेकर तहसील और तहसील दिवस की परिक्रमा के साथ मुख्यमंत्री दरबार तक वह आइजीआरएस तक भेजने के बाद थक हार कर न्याय की आस में उच्च अधिकारियों की परिक्रमा कर रहे हैं। फिर भी उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। अब प्रश्न यह उठ रहा है कि जाए तो जाए कहां। केराकत तहसील क्षेत्र के थाना चंदवक स्थित ग्राम तिवारीपुर के निवासी रामदुलार यादव की भूमिधरी आराजी नंबर 54,58,132,159,186, 44,296,70,69 पर गांव के ही दबंग भूमि माफिया रामकिशुन, रामलक्षन, रामचंदर पुत्रगण जयराम द्वारा बलपूर्वक जबरदस्ती कब्जा कर लिया गया है, साथ ही गांव बंजरा आराजी नम्बर 32, अराजी नंबर 68 गड्ढा, अराजी नंबर 72 खलिहान, अराजी नंबर 73 खाद गड्ढा, आराजी नंबर 33 गड्ढा पर भी कब्जा कर मकान आदि का निर्माण कर लिया गया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री से लगाए। जिले के उच्च अधिकारियों थाना तहसील प्रशासन, तहसील दिवस में शिकायत की प्रार्थना पत्र के बाद भी आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टे आरोपित भू-माफिया उक्त शिकायतकर्ता को पूरे परिवार सहित को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। यह है मुख्यमंत्री के एंटी भू-माफिया अभियान के सफलता की कहानी और पीड़ित की जुबानी। जो जिम्मेदार अधिकारियों की घोर उदासीनता के चलते धरातल पर दम तोड़ते नजर आ रही है।