जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के दुबेपुर गांव निवासी एवं उप जिलाधिकारी कार्यालय केराकत में आइजीआरएस पटल बाबू के रूप में कार्यरत धनंजय दुबे को उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उप जिलाधिकारी ने धनंजय दुबे को यह सम्मान जुलाई माह में केराकत तहसील के आरजीआरएस निस्तारण में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनके विशेष योगदान के लिए दिया है। एसडीएम ने यह भी कहा कि तहसील का हर कर्मचारी इस समय एक टीम की तरह कार्य कर रहा है, जिसके परिणामस्वरूप यह गौरव प्राप्त हुआ है। इस सुखद अवसर पर एसडीएम ने सारे तहसील कर्मचारियों के साथ मिलकर केक काटकर खुशियां मनाते हुए विशेष योगदान देने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार केराकत महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार हुसैन अहमद, अमित कुमार सरोज ने भी एसडीम सहित सभी तहसील कर्मचारियों को बधाई दिया।
― Advertisement ―
उपजिलाधिकारी ने आइजीआरएस पटल बाबू को किया सम्मानित

Previous article

