Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउद्यान और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओ की दी जानकारी

उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओ की दी जानकारी

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने जौनपुर में सहायक विकास अधिकारियों को उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत फल, सब्जियां, मसाले, और फूलों की खेती के साथ-साथ मौन पालन, मशरूम उत्पादन, पॉली हाउस, और मल्चिंग जैसी तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना में ड्रिप इरीगेशन, मिनी स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के बारे में जिला उद्यान अधिकारी ने बेरोजगारों के लिए विभिन्न खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों जैसे डेयरी, मसाला, बेकरी, मशरूम, आटा चक्की, ऑयल मिल, पापड़, अचार, चटनी, मुरब्बा, और पेठा के बारे में बताया। इस योजना में लागत का 35′ या अधिकतम 10लाख तक का अनुदान दिया जाता है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अधिकारियों को इन सरकारी योजनाओं और तकनीकों से परिचित कराना था ताकि वे इन्हें जमीनी स्तर पर किसानों और उद्यमियों तक सफलतापूर्वक पहुँचा सकें।