जौनपुर। एक शातिर उचक्के ने लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता को झांसे में लेकर उनका बैग चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित ने ऑनलाइन माध्यम से घटना की शिकायत दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार बृजेश कुमार सिंह निवासी शिवराजपुर थाना चुनार जिला मिर्जापुर, मड़ियाहूं विकासखंड में लघु सिंचाई विभाग में अवर अभियंता के पद पर कार्यरत थे। उनका स्थानांतरण प्रयागराज के लिये हो गया है। बृजेश कुमार सिंह स्थानांतरण के बाद घर जाने के लिए पॉलिटेक्निक चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने उन्हें अपने बाइक पर बैठाया और मड़ियाहूं पहुंचकर पेट्रोल भरवाने के बहाने उन्हें वाहन से उतार दिया। इसके बाद वह अभियंता का बैग लेकर चम्पत हो गया। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना संबंधित थाने को दी और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद से पीड़ित मानसिक रूप से काफी आहत हैं।
― Advertisement ―
उचक्के ने जेई के साथ किया ठगी, दर्ज कराई शिकायत

Previous article

