Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जलालपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जलालपुर थाना पुलिस टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जलालपुर के निर्देशन में की गई।...
Homeअपना जौनपुरईरान संकट के मद्देनज़र जौनपुर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

ईरान संकट के मद्देनज़र जौनपुर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित

जौनपुर। ईरान में उत्पन्न युद्ध जैसी स्थिति को देखते हुए जनपद जौनपुर का जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। संभावित आपात परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर स्थापित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार हेल्पलाइन नंबर 9454417117 तत्काल प्रभाव से सक्रिय कर दिया गया है। इस नंबर पर संपर्क कर ऐसे नागरिकों के परिजन, जो किसी भी देश में फंसे हुए हैं या जिन पर संभावित खतरे की आशंका है, अपने संबंधित व्यक्ति की जानकारी, वर्तमान लोकेशन तथा अन्य आवश्यक विवरण साझा कर सकते हैं। प्रशासन द्वारा इन सूचनाओं के आधार पर शासन स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। अपर जिलाधिकारी परमानंद झा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा। यहां तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी प्राप्त सूचनाओं को संकलित कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाएंगे तथा आवश्यकतानुसार विदेश मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों से संपर्क स्थापित करेंगे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता पड़ने पर केवल आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर ही संपर्क करें। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि आपात स्थिति में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

बोदरी में प्रधान ने निजी खर्च से लगवाई स्ट्रीट लाइट

जौनपुर। डोभी ब्लॉक की ग्राम पंचायत बोदरी में प्रधान साहबलाल जयसवाल ने अपनी निजी ग्राम पंचायत निधि से गांव की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य रात में सुरक्षा बढ़ाना, अंधेरे में होने वाली दुर्घटनाओं और अपराधों को रोकना तथा गांव के सार्वजनिक स्थानों को रोशन करना है।

ग्रामीणों ने इस कदम को स्वागतयोग्य बताया और कहा कि अब रात में भी घर से बाहर निकलना सुरक्षित महसूस होता है। महिलाओं और बच्चों के लिए यह खासतौर पर राहत भरा कदम है। ग्राम प्रधान साहबलाल जयसवाल ने बताया कि लाइटें लगवाने से गांव की तस्वीर बदल गई है और इससे न केवल सुरक्षा में सुधार हुआ है, बल्कि यह अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रहा है। साथ ही ग्राम पंचायत 15वें वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग कर और भी स्ट्रीट लाइटें लगाने की प्रक्रिया में है, जिससे पूरे गांव के सार्वजनिक स्थान रोशन होंगे।

राजस्व मामलों के निस्तारण में जौनपुर फिर अव्वल, प्रदेश में प्रथम स्थान

जौनपुर। शासन के निर्देशानुसार प्रदेश भर में राजस्व मामलों का त्वरित गति से निस्तारण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रत्येक माह जिलावार समीक्षा के चलते राजस्व न्यायालयों में लंबित मामलों के निपटारे में उल्लेखनीय तेजी आई है।

राजस्व न्यायालय कंप्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली की फरवरी माह की रिपोर्ट के अनुसार राजधानी लखनऊ में सर्वाधिक मामलों का निस्तारण हुआ, जबकि जनपद स्तरीय न्यायालयों में राजस्व मामलों के निपटारे में एक बार फिर जौनपुर ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले 15 माह से जौनपुर जनपद स्तरीय न्यायालयों में टॉप फाइव जिलों में बना हुआ है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि फरवरी माह में जौनपुर की पांच राजस्व न्यायालयों ने बोर्ड द्वारा निर्धारित प्रति माह 250 मामलों के मानक के सापेक्ष 542 मामलों का निस्तारण किया, जो 216.80 प्रतिशत उपलब्धि है। जनपदीय न्यायालयों की श्रेणी में 300 मामलों के मानक के सापेक्ष 381 मामलों का निस्तारण कर बस्ती दूसरे स्थान पर रहा, जबकि 353 मामलों के निस्तारण के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार फरवरी माह में जिलाधिकारी न्यायालय ने निर्धारित 30 मामलों के मानक के मुकाबले 86 मामलों का निस्तारण कर 286.67 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। जिलाधिकारी न्यायालय द्वारा निस्तारित मामलों में भदोही दूसरे और बिजनौर तीसरे स्थान पर रहे। जिला प्रशासन ने इसे प्रभावी मॉनिटरिंग, सुनियोजित कार्ययोजना और राजस्व न्यायालयों की सक्रियता का परिणाम बताया है। अधिकारियों का कहना है कि आमजन को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में आगे भी इसी तरह प्रयास जारी रहेंगे।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, पिकअप वाहन कब्जे में

जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना जौनपुर-रायबरेली राजमार्ग पर थाना के समीप एक चाय की दुकान के सामने हुई।

मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के भाऊपुर गांव निवासी अर्जुन वनवासी उर्फ पप्पू अपने रिश्तेदार के यहां सिकरारा आया था। देर रात वह पैदल राजमार्ग की ओर जा रहा था, तभी मछलीशहर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से उसे जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है। उपनिरीक्षक राम नेवास ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

केमिकल रंगों से बचें, सुरक्षित संयमित तरीके से मनाएं होली: डॉ. पुनीत सिंह

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ.पुनीत सिंह ने होली पर्व को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि होली खुशी, उत्साह और आपसी सौहार्द का पर्व है, इसलिए इसे सुरक्षित और संयमित तरीके से मनाना चाहिए।

डॉ.सिंह ने बताया कि केमिकल युक्त रंग, अबीर-गुलाल और कृत्रिम कलर त्वचा, आंखों और शरीर के नाजुक अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे एलर्जी व अन्य समस्याएं हो सकती हैं। उन्होंने हर्बल रंगों के उपयोग की सलाह देते हुए कहा कि होली खेलने से पहले शरीर पर तेल या बॉडी लोशन लगाने से त्वचा को काफी हद तक सुरक्षित रखा जा सकता है। साथ ही उन्होंने शराब, गांजा और भांग जैसे नशीले पदार्थों से दूर रहने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि तली-भुनी व मसालेदार चीजों का सीमित सेवन करें, पर्याप्त पानी पिएं और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक से संपर्क करें। उन्होंने सभी नागरिकों से प्रेम, भाईचारे और स्वस्थ वातावरण में होली मनाने की अपील की।

रिश्तेदारी में आए कार सवारों पर हमला, दो युवक घायल

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब धन्नेपुर चौराहे के पास कुछ बाइक सवार युवकों ने एक कार रोककर उसमें सवार दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में दोनों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र स्थित करीमपुर गांव निवासी अनिल बिंद अपने परिजन चंद्रेश बिंद के साथ मानेपुर गांव में रिश्तेदारी में चौथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय जौनपुर-शाहगंज हाईवे पर धन्नेपुर चौराहे के समीप चार बाइकों पर सवार करीब आठ युवक अचानक पहुंच गए और कार सवारों पर हमला बोल दिया। हमले में दोनों युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

Share Now...