Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करने पर मिलती है सफलता : दिनेश

ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करने पर मिलती है सफलता : दिनेश

  • कुटीर पीजी कालेज चक्के में छात्र समागम सम्मेलन का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। लक्ष्य बनाकर और ईमानदारी के साथ शिक्षा प्राप्त करने से ही छात्रों को जीवन में सफलता मिलती है। उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक दिनेश चौधरी ने कुटीर पीजी कॉलेज चक्के में रसायन विज्ञान एवं औद्योगिक रसायन विज्ञान विभाग के स्नातकोत्तर छात्र समागम सम्मेलन कार्यक्रम में कही। इस संस्थान में अपने छात्र जीवन के बारे में बताते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि छात्रों का जीवन कुम्हार की तरह होता है। विशिष्ट अतिथि संस्थान के प्रबंधक डॉ. अजयेन्द्र कुमार दुबे ने कहा कि स्वागत की परंपरा पुरातन है श्रीराम एवं विभीषण की तरह स्वागत करना चहिए। प्राचार्य मेजर डॉ. रमेश मणि त्रिपाठी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित कर छात्र एवं छात्राओं को साधुवाद एवं बधाई दी। उक्त कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडे, डॉ. अमरेश कुमार, लेफ्टिनेंट डॉ. चित्रसेन गुप्त ने छात्र अपने जीवन शैली को कैसे सरल बनाएं इस बिंदु पर प्रकाश डाला। उपरोक्त अवसर पर स्नातकोत्तर के छात्र छात्राओं ने नाटक नृत्य भाषण कार्यक्रम की प्रस्तुति कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर डॉ. विनय कुमार पाठक, देवेश सिंह, शशिकांत यादव, डॉ. संजय यादव, अमित श्रीवास्तव, राहुल मिश्र, रत्नाकर पाठक, कृष्ण कुमार मिश्र, मातिवार, इंद्रेश आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन महाविद्यालय के छात्र प्रिंस कुमार दुबे ने किया।

Share Now...