Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरई-रिक्शा से चोरों ने उड़ाई नई बैटरी

ई-रिक्शा से चोरों ने उड़ाई नई बैटरी

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना अन्तर्गत नगर के मोहल्ला नई बाजार से बीती रात में चोरों ने ई-रिक्शा से नई बैटरी चोरी कर लिया, जिससे पीड़ित पर रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है और थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अनवर राईन ने बताया कि प्रतिदिन की तरह वह ई-रिक्शा रात में मस्जिद के पास खड़ा कर सोने घर में चला गया और जब सुबह देखा तो रिक्शा से बैटरी गायब था। पास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज में रात में लगभग दो बजे पर चोरी की घटना कैद हुई है। पीड़ित ने बैटरी की कीमत लगभग 40000 रुपये बता रहा है। उक्त जानकारी थाने पर देकर अनवर ने चोरी की घटना का खुलासा करने की गुहार लगाई है। वहीं कुछ ही दूरी पर पिकेट सिपाहियों की रात में ड्यूटी रहती है।