जौनपुर धारा, जौनपुर। गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले व्यक्तियों को ई-रिक्शा खरीद पर 50000 रूपये का अनुदान प्रदान किया जायेगा। इस योजना में शहरी/ग्रामीण के 50 अनुसूचित जाति लोगो को लाभान्वित कराया जायेगा। इसमें आवेदन करने वालो को ई-रिक्शा खरीदने में विभाग की तरफ से 50000 रूपया अनुदान के बाद शेष रकम बैंक ऋण के रूप में देय होगी। जिसे लाभार्थी को बैंक के शर्तो के अनुरूप जमा करना होगा। इस योजना में ढाई लाख रूपया आय सीमा/मिनिमम आय वाले पात्र होगे। उक्त योजना हेतु इच्छुक अनुसूचित जाति के बेरोजगारों को अपना आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी/उप्र. अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास नि.लि. विकास भवन प्रथम तल में 05 अक्टूबर तक जमा कर सकतें है। आवेदन के साथ जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लगानी होगी।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
ई-रिक्शा चालकों को मिलेगा 50 हजार का अनुदान



