― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरइमाम आयतुल्लाह खामेनेई की याद मे मजलिस का आयोजन

इमाम आयतुल्लाह खामेनेई की याद मे मजलिस का आयोजन

शाहगंज। नगर के भादी मोहल्ला मे देर शाम इमाम बारगाह बाबुल हवायज पर अन्जुमन लशकरे मेहदी के सरपरस्ती में लोगो ने नम आंखो से इमाम आयतुल्लाह खामेनेई को श्रद्धांजलि दिया। उसके बाद मस्जिद करीमन बीबी के पेश इमाम अली जनाब मौलाना डॉ.सैय्यद कमर अब्बास साहब ने अपने खिताब मे कहा रहबर आयतुल्लाह सै.अली खामेनेई की शहादत ने दुनिया भर के इंसाफ पसन्द लोगो को गमगीन कर दिया। मौलाना ने करबला के बाद की तारिख का हवाला देते हुये कहा जब कातिलो से इन्तेकाम जानबे मुख्तार ने लिया। तब इमाम जैनुल आब्दीन अलैहिस्सलाम ने सोग के दौर को खत्म करने का एलान फरमाया था और कहा की रहबर ने शहीद होना पंसद किया। लेकिन शैतानी ताकतो के सामने आप ने घुटने नही टेके, आपकी कुरबानी ता कयामत तक याद दिलाती रहेगी। मजलिस बाद मौलाना ने मुल्क मे अमन चैन की दुआ करायी इस मौके पर साहबेआलम, शाह मोहम्मद, इरफान, नक्कन मास्टर, खुशनुद, सैफ, मो.हैदर, मौलाना आबिद हैदर आब्दी, अफजल, सरफुद्दीन, सुहैल, अब्बास, अयाज, जोहर, मुंतजि़र, हुसैन अब्बास भादवी आदि सैकड़ो की संख्या मे लोग मौजूद रहे।

Share Now...