― Advertisement ―

spot_img

रज्जू भैया संस्थान में स्नातक परीक्षाएं शांतिपूर्वक शुरू

जौनपुर। Jaunpur University Exam News के तहत वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भैया) भौतिक विज्ञान संस्थान में गुरुवार से...
Homeअपना जौनपुरइंजीनियरिंग के छात्र का अमेजन में हुआ चयन

इंजीनियरिंग के छात्र का अमेजन में हुआ चयन

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे छात्र आदित्य तिवारी को अमेजन कंपनी की तरफ से जॉब ऑफर दिया गया। बलिया जिले के रहने वाले छात्र आदित्य तिवारी पहले भी कई प्रोजेक्ट में कार्य कर चुके हैं। आदित्य वर्तमान में विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संस्थान में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग अंतिम वर्ष के छात्र हैं। आदित्य को यह जॉब ऑफर ऑफ कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से अमेजन कंपनी ने दिया है। अमेजन ने इनका पांच राउंड का इंटरव्यू लिया तथा इनकी तकनीकी दक्षता को देखते हुए इनको यह जॉब का ऑफर दिया।  इसके पहले भी आदित्य का चयन आईबीएम कंपनी में इंटर्नशिप के लिए हुआ था। वर्तमान में आदित्य विश्वविद्यालय में चल रही आई ट्रिपल ई-स्टूडेंट ब्रांच का चेयर भी हैं। आदित्य ने अपनी सफलता के लिए अपने शिक्षकों और विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताया। इंजीनियरिंग संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो.सौरभ पाल, कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ.विक्रांत भटेजा ने आदित्य को शुभकामनाएं दिया। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने इस सफलता पर विभाग के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन के लिए सराहना करते हुए आदित्य को शुभकामनाएं दी।

Share Now...