मछलीशहर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में कई दिनों से आशा बहुओं के अपनी वेतनमान व कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे शोषण को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने पहुंचकर उनके मनोबल व जोश को बढ़ा कर उत्तेजना जगाई। सीमा सिंह ने बताया कि हमारी आशाओं का कर्मचारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है जो मानदेय केंद्र सरकार द्वारा दिया जाता है। उसमें उत्तर प्रदेश सरकार के प्रदेश व जिले के उच्चधिकारियो के शोषण के कारण हमारी आशा बहू को पूरा मानदेय नहीं मिल पाता उसमें शोषण हो रहा है। जिससे उनका मानदेय पूरा ना मिलकर उसमें कुछ परसेंट ही आशा बहू को मिल रहा है। कोरोना काल से लेकर आज तक हर सरकार का जो भी महामारी आती है उसमें आशा बहुएँ भागीदार रहती हैं। अपनी जान की बाजी लगाकर कार्य करती है। लेकिन उसके बावजूद भी प्रदेश सरकार व उसके अधिकारियों द्वारा उनके मानदेय के भुगतान में शोषण किया जा रहा है। उनके वाउचर जमा करते समय बिना पैसे लिए उनका वाउचर का भुगतान नहीं किया जाता। इन सभी मांगों को लेकर हम लोग प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।यह हड़ताल अनिश्चितकालीन जारी रहेगी। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम अपनी मांगों को लेकर अनवरत प्रदर्शन करते रहेंगे। 17नवंबर को जंतर मंतर में दिल्ली में सभी आशा बहू के साथ धरना प्रदर्शन करने जाऊंगी। सरकार से हमारी मांग है कि हमारे आशा बहू के साथ न्याय हो उनका पूरा मानदेय उन्हें मिले। राज्य कर्मचारी का उन्हें दज़ार् प्रदान किया जाए। राज्य कर्मचारी का दज़ार् मिल जाता है तो हमारी आशा बहू के साथ कोई भी कर्मचारी अधिकारी शोषण नहीं करेगा और उनका पूरा-पूरा वेतन मिलेगा।जिससे हमारे आशा बहू की जीविका सुचारू रूप से चल सकेगी। एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि हमारी आशा बहू की हिम्मत ही नहीं है कि किसी से वह पैसे की मांग करें लेकिन स्टाफ नर्स द्वारा जो पैसे की वसूली की जाती है। उसमें हमारी आशा बहू को बदनाम किया जाता है की आशा बहू पैसा दिलवाई। हमारे आशा बहू का कर्मचारियों द्वारा खुद शोषण किया जाता है। उनके वाउचर जमा करते समय उनसे 200 से 400की वसूली की जाती है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
आशा कार्यकर्ताओं के धरना प्रदर्शन मे प्रदेश अध्यक्ष ने पहुंच जगाई उत्तेजना



