Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरआर्थिक तंगी के कारण दंपत्ति ने खाया सल्फास, स्थिति नाजुक

आर्थिक तंगी के कारण दंपत्ति ने खाया सल्फास, स्थिति नाजुक

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के केवटली कला गांव में शुक्रवार की सुबह आर्थिक तंगी से परेशान दंपत्ति ने घर में रखा सल्फास खा लिया। तबियत बिगडने पर हुई परिजनों को जानकारी पर प्रधान गब्बर यादव व परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पश्चात दंपत्ति को बीएचयू के लिए रिफर कर दिया। परिवार वालों की माने तो पड़ोसी द्वारा मुकदमा में सुलह हेतु 12हजार रुपया एकत्रित न होने पर व्यथित दंपति ने इहलीला समाप्त करने का निर्णय लेते हुए बड़ा कदम उठा लिए। उक्त गांव निवासी 30वर्षीय युवक अखिलेश बिंद व उनकी 28वर्षीय पत्नी मीनाक्षी देवी सुबह घर में रखा सल्फास खा लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजन प्रधान को सूचना दिए मौके पर पहुँचे प्रधान ने पति-पत्नी को वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुँच भर्ती करवाया जहां चिकित्सको ने उपचार शुरू कर दिया। बेहतर उपचार हेतु दंपति को बीएचयू के लिए रिफर कर दिया गया। अखिलेश की मां सरोजा देवी ने बताया की मानें तो गांव की एक महिला कुछ वर्ष पूर्व बेटे के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाई थी उसी में सुलह समझौते के लिए 12 हजार रुपये की बात हुई थी परंतु ब्यवस्था नही हो पाई थी आज ही मुकदमा की तारीख थी। इसी बात से परेशान दो बेटे एक बेटी के पिता अखिलेश व पत्नी मीनाक्षी ने ऐसा खतरनाक कदम उठा लिया।