जौनपुर। लखनऊ में आयोजित आम महोत्सव में जनपद के बरौली ग्राम विकासखण्ड बदलापुर निवासी अनिल कुमार सिंह पुत्र त्रिवेणी सिंह को आम की बागवानी के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। यह सम्मान उनके अथक प्रयासों और नवाचारी बागवानी तकनीकों का प्रमाण है, जिन्होंने उन्हें आम उत्पादन में एक मिसाल के रूप में स्थापित किया है। इस अवसर पर अनिल कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ”यह मेरे और मेरे परिवार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे बागवानी के प्रति समर्पण को और मजबूत करता है। उन्होंने विशेष रूप से उद्यान विभाग के सहयोग को स्वीकार करते हुए बताया कि विभाग ने उन्हें तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और आवश्यक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उद्यान विभाग का निरंतर सहयोग ही मेरी सफलता का आधार रहा है। उनकी सलाह और योजनाओं ने मुझे अपनी बागवानी को उन्नत बनाने में मदद की। अनिल कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से आम की बागवानी में सक्रिय हैं और उन्होंने अपने खेत में आम की विभिन्न उन्नत किस्मों का सफलतापूर्वक उत्पादन किया है। जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने अनिल कुमार सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता अन्य किसानों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी। यह सम्मान जनपद जौनपुर के किसानों और औद्यानिक क्षेत्र को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, विशेषकर बागवानी जैसे क्षेत्रों में जहां अपार संभावनाएं मौजूद हैं। अनिल सिंह का सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उन सभी किसानों के लिए एक प्रेरणा है जो लगन और सही मार्गदर्शन से औद्यानिक क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
आम महोत्सव में जौनपुर के आम उत्पादक को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Previous article

