― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरआभूषण व्यवसायी से गोली मारकर लूट

आभूषण व्यवसायी से गोली मारकर लूट

  • बंधवा बाजार पुलिस बूथ से तीन सौ मीटर दुर दिनदहाडे घटी घटना

जौनपुर धारा, जंघई। मीरगंज से तगादा करके लौट रहे सुजानगंज के आभूषण व्यवसायी को गोली मारकर लूट की घटना सामने आयी है। फिलहाल भुक्तभोगी इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। सुजानगंज का आभूषण व्यवसायी सुशील उमरवैश अपने सहयोगी और ड्राइवर के साथ बैगन आर से मीरगंज बाजार से तकादा व माल सप्लाई करके लौट रहा था। सोमवार दोपहर साढे तीन बजे बधवा बाजार जमालापुर मार्ग पर रामगढ़ इण्टर कालेज के पास बाईक सवार बदमाशों ने पथराव करके गाडी रोक कर व्यवसायी को गोली मारकर छीनैती करके बरसठी की तरफ भाग गये। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार व्यवसायी को दाहिने हाथ के बांह मे दो गोली लगी है। उसके साथियों ने पुलिस को सूचना देकर इलाज के लिए मछलीशहर चले गये। जहा मछलीशहर से चिकित्सको ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक देवानन्द रजक व मछलीशहर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुच जांच पडताल मे जुट गयी है। व्यवसायी की कितने की लूट हुई यह पता नहीं चल पा रहा है, न ही पुलिस जानकारी दे रही है। बंधवा बाजार पुलिस बूथ से महज तीन सौ मीटर दूर दिनदहाड़े घटी घटना से व्यापारियों मे भय व्याप्त है। थानाप्रभारी देवानन्द रजक का कहना है कि बंधवा बाजार के पास रामगढ़ इण्टर कालेज के पास आभूषण व्यवसायी को गोली मारी गयी है। भुक्तभोगी इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कितनी लूट हुई है इसकी तहरिर नही मिली है। व्यवसायी सुशील उमरवैश के भाई सुनील ने बताया की 10 से 12 लाख की लूट हुई है सुशील को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है बाईक सवार नकाबपोश तीन की संख्या मे थे।

Share Now...