― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरप्राइवेट बस की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त

प्राइवेट बस की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त

  • शराब के नशे में बस चल रहा था ड्राइवर, बस छोड़कर हुआ फरार

जौनपुर धारा, जौनपुर। नो एंट्री में घुसे प्राइवेट बस ने कई वाहनों में टक्कर मार दी जिससे कई लोग बाल बाल बच गए। बस ड्राइवर की इस करतूत पर लोगों ने बस का पीछा करके रोक लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया वही ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। लोगों ने बताया कि बस चालक नशे में था तभी ऐसा काम किया। सोमवार की दोपहर एक प्राइवेट बस पॉलिटेक्निक चौराहा की तरफ से रूहट्टा की तरफ मुड़ गई। पॉलिटेक्निक चौराहा पर खड़े पुलिसकर्मियों ने नो एंट्री बता कर उसे रोकना चाहा लेकिन वह नहीं रुका। बस चालक बस को तेजी से घुमाते हुए रूहट्टा की तरफ बढ़ गया और कई ऑटो और ई रिक्शा में टक्कर मार दी। उसकी अनियंत्रित चाल से कई बाइक और चार चक्का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। चालक बस लेकर ओलंदगंज की तरफ भागने लगा। वह बहुत तेजी से भाग रहा था और लोगों ने उसका पीछा कर लिया। ड्राइवर बस को ओलंदगंज छोड़कर फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने बस का शीशा तोड़ दिया। हंगामा होता देख पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने बस की डिटेल निकाली और उसके मालिक को घटना की सूचना दी। यातायात पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया। लोगों ने बताया कि बस चालक शराब के नशे में था इसलिए ऐसी हरकत कर रहा था। ओलंदगंज मार्ग पर हाल ही में सीवर का काम भी हुआ है जिसकी वजह से जगह-जगह गड्ढा भी है। अगर बस गड्ढे में चली जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों में बस चालक के इस कार्य से आक्रोश व्याप्त है की अगर उसको रोक न गया होता तो कई लोगों को घायल कर देता।

Share Now...