Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पोस्टर में सानिया मौर्य, काव्य लेखन में हिमांशी अव्वल

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में सानिया मौर्य और काव्य लेखन में हिमांशी श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
Homeअपना जौनपुरआभूषण छिनैती : दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस नही...

आभूषण छिनैती : दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस नही कर सकी खुलासा

  • सीओ ने मौके पर पहुचकर स्वर्ण व्यवसायी को दिया था आश्वासन, स्वर्ण व्यवसायियों में आक्रोश

जौनपुर धारा,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसण्ड काली नगर चौराहा स्थित एक आभूषण की दुकान से दो महीने पहले हुई 6 लाख के सोने के जेवरों की छिनैती के मामले में पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे उक्त दुकानदार सहित स्वर्ण व्यवसायियो में काफी आक्रोश व्याप्त है।

बता दें कि बीते 11फरवरी को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नयनसंड कालीनगर चौराहे स्थित थाना क्षेत्र की मैरा गांव निवासी लालजी सेठ के आभूषण की दुकान से दोपहर में ढाई बजे एक बाइक से दो बदमाश पहुंचकर सोने के गहने खरीदने की बात कह के छ: लाख के सोने के आभूषण से भरे ट्रे को लेकर सेवईनाला बाजार के तरफ फरार हो गए थे। उस समय घटना से क्षेत्र के हड़कंप मच गया था। घटना की जानकारी पर सीओ केराकत अजीत रजक थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय के साथ घंटो तक छानबीन किया था, तथा मुकदमा भी दर्ज किया था। सीओ केराकत ने आभूषण के दुकानदार लालजी सेठ को उस समय आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही उक्त घटना का खुलासा कर बदमाशों को गहनों के साथ गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी पुलिस अब तक घटना का खुलासा नही कर पाई है। जिससे दुकानदार लालजी सेठ सहित अन्य दुकानदारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। वहीं निसान गांव के सुभाष यादव के घर मे तीन महीने पहले हुई डेढ़ लाख के गहनों की चोरी का भी खुलासा अभी तक पुलिस नही कर सकी है। सीओ केराकत अजीत रजक ने बताया कि इस घटना के खुलासे के लिए थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर टीम के साथ लगे हुए है, जल्द ही उक्त घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।