- मुंगराबादशाहपुर रोज़ा इफ्तार में हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखीं मिसाल
जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सराय मोहल्ला में मोहम्मद अंसार व सपा नेता आज़म राईन की जानिब से सोमवार को रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया। जिसमें सभी धर्म के लोगों ने भाग लिया। 23वाँ रोज़ा इफ्तार में हिंदू मुस्लिम एकता की झलक सा$फ दिखाई पड़ीं। इफ्तार के बाद मौलाना वहीद ने मगरिब की नमाज़ अदा कराकर देश में अमन चैन, आपसी सौहार्द खुशहाली व भाईचारे के लिए दुआएं मांगी। रोज़ा इफ्तार पार्टी में शामिल विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, किसान नेता डॉ.बीएल वर्मा व जिलाध्यक्ष राकेश मौर्यो ने कहां कि रोज़ा इफ्तार आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देता है साथ ही सबके सुख-दुख में साथ चलने की प्रेरणा देता है। हिंदू, मुस्लिम, सिख व ईसाई सभी धर्मों के लोगों को जाति-धर्म व मजहब से ऊपर उठकर आपसी सौहार्द के साथ कदम मिलाकर चलना चाहिए। सर्ववैश्य समाज के सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, विधानसभा सभा अध्यक्ष राम अ$कबाल यादव,पूर्व सभासद आजाम राईन, शैलेंद्र साहू, डॉ.इलियास अहमद, उमाशंकर चौरसिया, डॉ.रियाज़ अहमद, सपा नेता परवेज़ आलम लम्बू व समेत आदि लोगों ने कहां कि इंसानियत से बढ़कर कोई मज़हब नहीं होता है। रोज़ा इफ्तार से सामाजिक समरसता का पैगाम छिपा होता है। जिससे समाज में एकता और सद्भाव मजबूत होता है। उन्होंने अपील किया कि ईद के पहले अपने पड़ोसियों, असहायों व गरीबों से मिलकर उनकी मदद करनी चाहिए ताकि उनकी ईद भी अच्छी तरह से हो सकें।रोज़ा इफ्तार में हज़ारों लोगों ने इफ्तार किया। इस अवसर पर हाजी तमजीद असरफ, मोहम्मद असलम, सुरेश चंद सोनी, राममूर्ति सरोज, संदीप केसरी, प्रवीण सरोज, हाजी मेराज, नन्हे राईन, मोहम्मद सकलेन, विश्वनाथ जायसवाल, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अशफाक, मो.मकसूद छिवलहा, खुर्शीद आलम, महेंद्र पटेल, मो.जावेद, राम सनेही, लाला प्रधान, मो.इरशाद, शहनशाह, अब्दुल मन्नान व फरहान, नीलू पटेल व शोएब हासामी आदि शामिल रहे।


