Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी

50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
Homeअपना जौनपुरआपसी प्रेम व भाईचारे का पैगाम देता है रोज़ा इफ्तार

आपसी प्रेम व भाईचारे का पैगाम देता है रोज़ा इफ्तार

रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम में दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

मुंगराबादशाहपुर। सराय मोहल्ला में मोहम्मद अंसार व सपा नेता आज़म राईन की ओर से रोज़ा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की झलक साफ दिखाई दी। इफ्तार के बाद मौलाना वहीद कादरी ने मगरिब की नमाज़ अदा कराई और देश में अमन-चैन, खुशहाली, आपसी सौहार्द और भाईचारे के लिए दुआ की। कार्यक्रम में विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव, जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, राजीव प्रताप सिंह और बसपा नेता विनोद मिश्रा भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रोज़ा इफ्तार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करता है। यह पर्व सभी धर्मों के लोगों को जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक साथ मिलकर चलने की प्रेरणा देता है। सर्ववैश्य समाज के सलाहकार आलोक कुमार गुप्ता पिंटू, प्रवीण सरोज, राम लाल पाल, पूर्व सभासद आज़म राईन, डॉ. इलियास अहमद, उमाशंकर चौरसिया, डॉ. रियाज़ अहमद, सपा नेता परवेज़ आलम लम्बू, हाजी मेराज, मोहम्मद असलम और मकसूद छिलवहा समेत अन्य लोगों ने कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई मज़हब नहीं होता। रोज़ा इफ्तार सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देता है, जिससे समाज में सद्भाव और मजबूत होता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि ईद से पहले अपने आसपास के गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों की मदद करें ताकि वे भी ईद की खुशियों में शामिल हो सकें। इस अवसर पर मोहम्मद असलम, इरशाद आलम, जावेद अहमद, खुर्शीद आलम, अतहर जिया, गुलाम अख्तर, गुलाम सरवर, अशफाक छिलवहा, मौलाना फहद, हाजी मेराज, नन्हे राईन, मोहम्मद सकलेन, विश्वनाथ जायसवाल, मोहम्मद चांद, मोहम्मद अशफाक, मकसूद छिलवहा, महेंद्र पटेल, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद इरशाद, शहनशाह, वकील राईन, अब्दुल मन्नान और शोएब हासामी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share Now...