Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

आधुनिक विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने मनवाया लोहा

जौनपुर।नौपेड़वा स्थानीय बाजार में स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल पर शनिवार को आयोजित साइंस, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने लोहा मनवाया। प्रदर्शनी में आये हुए अभिभावकों ने बच्चों की कला देख अभिभूत रहे। विद्यालय परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में विज्ञान से संबंधित हार्ट, बीपी, सुगर, शरीर के विभिन्न अंगों के क्रियाकलाप, प्रदूषण, एसी, ऑटो जेसीबी, रेलगाड़ी, ट्रैफिक, वाटर टैंक एलार्म, आर्ट, क्राफ्ट,  वाटर साइकिल, ताजमहल आकर्षक का केन्द्र रहा। छात्राओं द्वारा बनाया गया दिल्ली का मीनार लोगो को बरबस ही अपनी तरफ आकृष्ट कर रहा था। प्रदर्शनी में समुद्री जानवर की दुनिया, द जंगल बुक तथा ग्लोबल वार्मिग के अलावा भूत बंगला देख लोग अभिभूत हो उठे। प्रदर्शनी शुरू होने से पूर्व मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज मिश्र ने फीता काटकर कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यही बच्चें देश के धरोहर है जिन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।  विद्यालय पर आये हुए अभिभावकों के प्रति प्रबन्धक प्रमोद जायसवाल ने आभार जताया। इस दौरान प्रधानाचार्य पंकज तिवारी, डायरेक्टर पारुल जायसवाल, अशोक जायसवाल, अमरनाथ यादव, बृजेश यादव, रोहन जायसवाल, सुनील यादव, राकेश शर्मा, श्रीराम गुप्ता सुभाष त्रिपाठी, गीता सोनी,आशीष जयसवाल, दिलीप यादव अध्यापक,साक्षी यादव, बृजेश यादव अध्यापक, सुरेश कुमार यादव अध्यापक, अभियान सिंह सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।