Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआधी रात को सरकारी अस्पताल मिला चुस्त दुरुस्त

आधी रात को सरकारी अस्पताल मिला चुस्त दुरुस्त

  • रात एक बजे स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने पहुंची टीम

सूरज विश्वकर्मा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। कड़ाके की ठंड में आधी रात को स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत जानने जौनपुर धारा की क्षेत्रिय टीम सरकारी अस्पताल पहुंची तो पाया कि डॉ.अभय सिंह नर्स व दाई के साथ महिला की डिलीवरी की की तैयारी में थे। इस कड़ाके की ठंड में मरीजों को लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल है यह सब जानने के लिए जौनपुर धारा के स्थानीय संवाददाता अपनी टीम के साथ मुंगराबादशाहपुर नगर के मछलीशहर रोड स्थित सरकारी अस्पताल में रात एक बजे पहुंचे तो डिलीवरी कक्ष के बाहर कुछ लोग अलाव सेंकते हुए नजर आये। जब उनसे पूछा गया कि आप कहाँ से और किस संबंध में आएं हैं तो उन्होंने बताया कि हम लोग बोडेपुर से आएं हैं और डिलीवरी सकुशल हो गया है। वहीं दूसरे मरीज़ के परिजनों ने बताया कि हम पकड़ी गोदाम से आएं हैं। नर्स और दाई डिलीवरी के लिए तैयारी में जुटी हुई हैं और हम सब ठंड में अलाव सेंक रहे हैं। जब डॉक्टर के बारे में पूंछा गया तो उन्होंने बताया कि डॉ.अभय सिंह यहां मौजूद हैं, और उन्होंने कहा कि अगर आपको कोई समस्या हो तो मुझे जरूर बताएं। जिस पर उपस्थित मरीज बहुत संतुष्ट दिखाई दिए।