Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआटा चक्की का पत्थर टूटने से युवक की मौत

आटा चक्की का पत्थर टूटने से युवक की मौत

  • पास खड़ा एक युवक बुरी तरह से घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। पराऊगंज क्षेत्र के टेकुरीडीह बहोरगंज मे शनिवार को आटा चक्की का पत्थर टूटने से एक युवक की मौत हो गयी जबकि पास खड़े दूसरा युवक पत्थर के टुकड़े के छठकाव से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के टेकुरीडीह बहोरगंज निवासी संजय बिंद अपने निजी ट्रैक्टर एवं उसमें लगी आटा चक्की से पिसाई कर जीविकोपार्जन करता था। शनिवार की शाम पिसाई करते समय अचानक चक्की का पत्थर टूट गया जिसमें संजय एवं उनके जीजा संतलाल बिंद बुरी तरीके से घायल हो गए। चक्की के पास खड़े होने पर दोनों लोगों को पत्थर लगने पर गंभीर चोट आई। घटनाक्रम को सुनते ही मौके पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए एवं पास के निजी साधन से चिकित्सकीय इलाज के लिए दोनों युवकों को डॉक्टर के पास ले गए जहां पर डॉक्टर ने घायल संतलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के घटित होने से क्षेत्र के लोग स्तब्ध रह गए गांव मे मातम छा गया।

Share Now...