― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली रैली

मछलीशहर। नगर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय से पोषण के प्रति लोगो को जागरुक करने के लिए रैली निकाली गई। रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सही पोषण देश रोशन समेत अनेक नारे लगाते हुए लोगो जागरूक किया। सोमवार को नगर में निकली रैली में शामिल महिलाओं ने पोषण को अपनाना है,कुपोषण को भगाना है, तेल चीनी कम खायेंगे, मोटापा को भगाएंगे, सौ रोगों की एक दवाई, घर में रखे साफ सफाई स्लोगन लिखी तख्ती लेकर चल रही थी। साथ नारे भी लगाए जा रहे थे। पोषण माह के दौरान निकली रैली का नेतृत्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ कर रहे थे। पोषण से सम्बन्धित थीम पर जागरुकता अभियान बाल विकास परियोजना कार्यालय मछलीशहर के सीडीपीओ राकेश कुमार मिश्रा के माध्यम से चलाया जा रहा है। जिसमे यूनिसे$फ से जयसिंह यादव, गावी से अनीता कुमारी, मुख्य सेविका सुधा मिश्रा, सुराती देवी, बड़े बाबू कमल एवं मनीष के साथ ही भारी सख्या मे आँगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

Share Now...