― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअसलहे के साथ एक गिरफ्तार

असलहे के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, जफराबाद। क्षेत्र के हरगोविंद  इंटर कालेज के पीछे पुलिस ने एक युवक को सोमवार की देर रात को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी व चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र त्रिपाठी मय फोर्स चेकिंग कर रहे थे। उसी समय मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचे के साथ उक्त स्थान पर मौजूद है। थानाध्यक्ष ने मय फोर्स तत्काल मौके जाकर उक्त युवक को दबोच लिया। उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। उसकी शिनाख्त प्रवेश कुमार पुत्र स्वामीनाथ निवासी ताड़तला कस्बा जफराबाद के रूप में हुई। युवक काफी मनबढ़ किस्म का बताया जाता है।

Share Now...