― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के सिंगरामऊ पुलिस ने मंगलवार को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धुरेन्धर प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर बछाड़ी तिराहा बहद ग्राम ईनामीपुर से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतुस के साथ अभियुक्त अंशू कुमार उर्फ लाला पुत्र भूपराज निवासी ग्राम डडारी थाना सिंगरामऊ को गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदी के आधार पर पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत स्थानीय थाना पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही मे जुटी है।

Share Now...