Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरअवैध असलहा व नकदी के साथ चार वांछित आरोपी गिरफ्तार

अवैध असलहा व नकदी के साथ चार वांछित आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकरारा पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर विभिन्न मामलों में वांछित चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 9,700 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ वांछित आरोपी पुराने बरगुदर पुल के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल गौतम उर्फ टोनी निवासी ककोहिया थाना सिकरारा, प्रिंस सिंह निवासी पसेवा थाना केराकत, पवन यादव निवासी ककोहिया थाना सिकरारा और सूरज यादव निवासी उटरूखुर्द थाना बक्शा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 9,700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस के अनुसार चारों अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पहले से मामले दर्ज हैं। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।

Share Now...