जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के इमलों पाण्डेय पट्टी गांव स्थित अस्थाई गौशाला के गेट का अराजक तत्वों ने ताला तोड़कर खोल दिया। जिसके वजह से अस्थाई गौशाला में बिना बांधे गए 82गोवंश बाहर निकलकर किसानों के खेतों में पहुच गए। अगले दिन शनिवार को तड़के सुबह जब केयर टेकर धीरऊ गोवंशों को चारा पानी देने के लिए अस्थाई गौशाला पर पहुँचा तो गेट का ताला तोड़कर खुला तथा सभी गोवंशों को नदारद देखकर उसके होश उड़ गए। बदहवाश हालत में उसने इसकी सूचना सेक्रेटरी अरविन्द यादव व ग्राम प्रधान दसरथ बिन्द को दीं। सूचना पर सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान भी गौशाला पर पहुच गए। केयर टेकर धीरऊ ने गांव में घूम-घूम कर खेतो में बेसहारा भटकते हुए गौशाले के गोवंशों को पकड़कर वापस गौशाला में पहुँचाया। सेक्रेटरी अरविन्द यादव ने बताया कि अराजक तत्वों द्वारा गौशाला का ताला तोड़कर गोवंशों को बाहर कर दिए जाने की सूचना जफराबाद थाने पर दे दिया गया है।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
अराजक तत्वों ने खोला गौशाला का गेट, खेतों में पहुचे 82 गोवंश
Previous article

