Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरअयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी के उपाधीक्षक ने किया बैठक

अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर जीआरपी के उपाधीक्षक ने किया बैठक

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद रेलवे स्टेशन प्रांगण में शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे के निर्देश पर रेलवे वाराणसी के पुलिस उपाधीक्षक कुँवर प्रभात सिंह ने जीआरपी तथा आरपीएफ के थानाप्रभारी जौनपुर व जफराबाद थानाप्रभारी व अन्य चौकी प्रभारियों के साथ शनिवार आवश्यक बैठक किया। बैठक में 22जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम के प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम तथा माघ मेला व गणतंत्र दिवस को लेकर अहम आदेश दिया। उन्होने बैठक में सभी को कहा कि वे सतर्क रहें, स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों से अच्छा व्यवहार रखें। इसके अलावा सतर्कता बरतते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। ऐसे लोगो की चेकिंग करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही नही होने पाए। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया,फुटओवर ब्रिज, पैसेंजर हाल,आदि स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरपीएफ के जवान व अधिकारी भी रहे। उस बैठक में जीआरपी प्रभारी वीरेंद्र सोनकर, थानाप्रभारी जफराबाद सुरेंद्र नाथ सिंह, आरपीएफ चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह जीआरपी चौकी प्रभारी दिलीप मिश्रा मंगल यादव आदि मय स्टॉप मौजूद रहे।