60-70 के दशक की जानी मानी एक्ट्रेस जिसने अपने एक्टिंग करियर में हर बड़े स्टार्स के साथ काम किया और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं। राज कपूर के डायरेक्शन की एक फिल्म में तो इस एक्ट्रेस ने इतिहास ही रच दिया था। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म के सेट पर इनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि ये फूट-फूट कर रोई थीं।
हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान अपने दौर में इंडस्ट्री पर राज किया करती थीं। इंडस्ट्री को इन्होंने कई ऐसी फिल्में दी जिन देख लोग इनके दीवाने हो गए। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म को शूट करते हुए इनके साथ कुछ ऐसा हुई कि ये सेट पर खूब रोईं थीं। आखिर क्या था वो दिलचस्प किस्सा आइए जानते हैं। हाल ही में 11अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बर्थडे था। फिल्म इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी। लेकिन जीनत को उन्हें विश करना याद नहीं रहा। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दौर का अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा दर्शकों के साथ शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि हमेशा समय की पाबंद होने के लिए पहचाने जाने वाले अमिताभ बच्चन एक फिल्म के सेट पर खुद लेट पहुंचे थे, जिसका खामियाजा जीनत को भरना पड़ा था। बता दें कि इस पूरे वाक्या के बाद अमिताभ बच्चन खुद डायरेक्टर को लेकर उनसे मिलने गए और माफी भी मांगी। डायरेक्टर को भी लगा कि जो हुआ वो गलत हुआ और अमिताभ की वजह से जीनत को ये सब सहना पड़ा। डायरेक्टर ने माफी मांगी एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के साथ आगे शूट कंप्लीट भी कंप्लीट किया लेकिन दोबारा उन्होंने कभी इश डायरेक्टर के साथ काम नहीं किया था।



