शाहगंज। अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्व प्रथम पं.जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिवस बाल दिवस पर तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बीए, बीएससी और बीएड के कुल 66 विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए गए। महाविद्यालय की प्रबंधक कहकशां खान ने कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल माध्यम शिक्षा का सबसे प्रभावी साधन बन चुका है। महाविद्यालय के सेक्रेटरी मिर्जा अजय बेग ने कहा कि टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को न केवल ऑनलाइन अध्ययन सामग्री तक पहुंच आसान होगी, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी सरल हो जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एन.पी.उपाध्याय ने बताया कि शासन द्वारा प्रदत्त टैबलेट का वितरण प्रत्येक वर्ष किया जाता है। यह छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि इस योजना से कॉलेज के मेधावी और जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान समन्वयक डॉ.सलीम खान, डॉ.तस्नीमा, डॉ.इंदुलता, प्रधानाचार्य प्रशांत पाठक, प्रधानाचार्य नौशाद खान, प्रशांत श्रीवास्तव समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
अब्दुल अजीज अंसारी डिग्री कालेज में टैबलेट पाकर चहके छात्र

Previous article
Next article


