Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

किरन श्रीवास्तव की जयंती पर परिजनों ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा एवं नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार...
Homeअपना जौनपुरअबीर-गुलाल के साथ व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन समारोह

अबीर-गुलाल के साथ व्यापार मंडल का भव्य होली मिलन समारोह

जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में नखास स्थित गोल्ड पैलेस गार्डेन में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी अतिथियों व व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारियों के बीच आपसी भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का त्योहार प्रेम, सौहार्द और आपसी सद्भाव को बढ़ाने का संदेश देता है। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी, संरक्षक नन्हेलाल वर्मा, प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष संतोष अग्रहरि, जिला संरक्षक राजदेव यादव, छबूलाल सोनकर, अशोक बैंकर, नगर संरक्षक मनोज गुप्ता, अशर्फी लाल जायसवाल, श्यामचंद्र अग्रहरी, नरेंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल, विनोद अग्रहरि, आशीष गुप्ता, सुरेंद्र सिंघानिया, प्रदीप जायसवाल, डॉ. रामसूरत मौर्य, रवि श्रीवास्तव, मनोज वत्स, अरुण त्रिपाठी, संजीव यादव, रामकुमार साहू और रविंद्र अग्रहरि सहित कई लोगों ने अपने संबोधन में व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक सनी वर्मा व राजीव साहू, नगर महामंत्री (दक्षिणी) मुन्नालाल अग्रहरि, महामंत्री (उत्तरी) मनोज कुमार साहू, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, युवा जिला अध्यक्ष संतोष अग्रहरि फार्मेसी, प्रियम वर्मा, विमल भोजवाल, राकेश जायसवाल, सरदार मनमोहन सिंह और विजय अग्रहरी का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मंत्री के पीआरओ कृष्ण कुमार जायसवाल, सारिका सोनी, डॉ.कमलेश निषाद, अमित श्रीवास्तव, राजकुमार सेठ, मधुसूदन बैंकर, विनोद सेठ, अमित पांडे, ओमप्रकाश जायसवाल, रोशी सोनकर, सुरेंद्र जायसवाल, मनीष गुप्ता, हफिज शाह, शशांक सिंह रानू, अश्विनी बैंकर, रमेश बरनवाल, ब्रह्म शुक्ला, संजय जाड़वानी, अतुल गुप्ता, धर्मेंद्र सेठ, हेमंत जायसवाल, तीर्थराज गुप्ता, अंजनी प्रजापति, सतीश जायसवाल, सोनू कादरी, संतोष साहू, नीरज शाह, दीपक जावा, नवीन सिंह, यशवंत साहू, अशोक जायसवाल, सचिन सोनी, कृष्णा, ज्ञानेंद्र साहू, रत्नेश सिंह, अजीत सोनी, सुशील स्वामी, सतीश सेठी, सौरव बर्नवाल, अनुभव मिश्रा, विष्णु सेठ, संतोष हरलालका, पवन जायसवाल, संतोष जायसवाल, वेद कुमार, शंभूनाथ जायसवाल, डी.के. अग्रहरि, सुरेंद्र यादव, संदीप जायसवाल, गुलजारीलाल साहू, सुरेंद्र प्रधान सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी तहसीलों से आए पदाधिकारियों में प्रदीप जायसवाल, रविकांत जायसवाल, धनंजय सेठ, अंकित कुमार, विनोद जायसवाल, आदर्श, घनश्याम जायसवाल, प्रदीप कुमार कमलापुरी, बृजेश जायसवाल, अमरीश उपाध्याय, दयाराम गुप्ता, अवतार सोनपुर, कमलजीत सिंह, दिलीप साहू, चंदन केसरी, सत्यनारायण सेठ और नितेश सेठ आदि उपस्थित रहे। इस दौरान नगर से आए विभिन्न ट्रेड के अध्यक्षों व महामंत्रियों को अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रंगारंग संगीतमय प्रस्तुति राजेंद्र सिंह राज व वाराणसी की निधि तिवारी द्वारा दी गई। कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अनिल मद्धेशिया ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक सनी वर्मा ने व्यक्त किया।

Share Now...